भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

SHARE:

मनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बब्बन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर रंजन कुमार झा,राजेंद्र प्रसाद मंडल,प्रदीप कुमार सिंह,अशोक झा, भोपाल पासवान,शिवम पोद्दार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मन की बात समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!