योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएम

SHARE:

समन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा


कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक,बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि अगर इसमें कहीं भूमि विवाद या स्थानीय बाधा आती है,तो उसे विभागीय समन्वय स्थापित कर तुरत समाधान होना चाहिए।


डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा,पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की समीक्षा की गई।

उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा अंचलाधिकारियों को विभागों के लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र का समयावधि में
निष्पादन करने का निर्देश दिया।

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी सीएससी) केंदों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निदेशित किया गया। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित जिलास्तरीय विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तो वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!