सावन में रुद्राभिषेक का है विशेष महत्व.
इस सावन पड़ेंगे चार सोमवार.
सजने लगे शिवालय.
26 जुलाई को पहला सोमवारी.
धर्म /डेस्क
पंचांग के अनुसार 24 जुलाई 2021 शनिवार को आषाढ़ मास का समापन हो रहा है. वहीं 25 जुलाई रविवार से श्रावण मास का आरंभ होगा. श्रावण मास को सावन का महीना भी कहा जाता है.हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन माह को भगवान शंकर का माह माना जाता है.सनातन धर्म में सावन का बहुत अधिक महत्व है.श्रावण मास के हर दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना बढ़े ही धूमधाम से की जाती है.पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन माह को भगवान भोलेनाथ को समर्पित है.
साल श्रावण माह शुरू होते ही यानी 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का माह पड़ेगा. जिसके साथ ही इस साल कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं.
शिव को समर्पित सावन माह का महत्व :
पुरोहित घनश्याम झा बतातें हैं कि हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन माह प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया था कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था.अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया. पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया.
मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती है. सावन मास में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व और फलदायी बताया गया है. मान्यता है कि सावन मास में पूजा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं.
सावन में शिव की आराधना से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
सावन मास का विशेष महत्व माना गया है. सावन का माह देवों के देव महादेव को समर्पित होता है.दिघलबैंक दुर्गा मंदिर के पुजारी सरोज झा के अनुसार इस माह में विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.सावन के महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है.इस माह में शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.
12 महीने में सावन का है विशेष महत्व :
सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व माना गया है.
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.ऐसी मान्यता है कि
इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है,श्रावण शिव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है.
सावन में रुद्राभिषेक का है खास महत्व
रुद्राभिषेक का महत्व
शिवपुराण के रुद्र संहिता में सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया है. मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं, साथ ही ग्रह जनित दोष और रोगों से भी मुक्ति देते हैं. माना जाता है कि रुद्राभिषेक का फल भक्त को तत्काल मिलता है. इससे घर की पुरानी बीमारियां और आर्थिक संकट दूर होता है. संतान सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होती है.
रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ विशेष चीजें अर्पित की जाती हैं.मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं. साथ ही हर तरह का कष्ट और ग्रहों की पीड़ा दूर हो जाती है.
इस सावन चार सोमवार :
-पहला सोमवार- 26 जुलाई
-दूसरा सोमवार- 02 अगस्त
-तीसरा सोमवार- 09 अगस्त
-चौथा सोमवार- 16 अगस्त.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, उपभोक्ताओं को बताए गए स्मार्ट मीटर के बड़े फायदेकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पावर हाउस सराय में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more
- सुंदर बाड़ी में टीएमटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,कूट्टी ने बहादुरगंज को 10 रन से हरायाकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के किसान कॉलेज मैदान सुंदर बाड़ी सोन्था में सोमवार को टीएमटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मुजाहिद आलम के द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच कुट्टी … Read more
- पति के वियोग में पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां,रो पड़ा पूरा गांवअररिया/बिपुल विश्वास कहते हैं कि सात जन्मों का साथ केवल कहने की बात नहीं होती, कुछ लोग इसे सच कर दिखाते हैं। ऐसा ही एक हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला फारबिसगंज प्रखंड के … Read more
- सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन,पुलिस ने पुतला किया जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उनके समर्थकों ने शहर में प्रदर्शन किया।जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर की अगुवाई में समर्थकों ने पश्चिमपाली चौक में मुख्यमंत्री … Read more
- बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने दर्जनों समर्थकों के साथ थामा जेडीयू का दामन,नेताओ ने किया स्वागतसंवाददाता/किशनगंज मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में जेडीयू का जनाधार बढ़ रहा है ।बड़ी संख्या में लोग जेडीयू से जुड़ कर सीएम नीतीश कुमार के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं। उसी क्रम में सोमवार को … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के छठे दिन में 11 हजार 117 परीक्षार्थी हुए शामिल,170 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की छठे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 11 हजार 117 परीक्षार्थी शामिल हुए व 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित … Read more
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा की गई समीक्षा बैठककिशनगंज /प्रतिनिधि एम. रामचंदुडु निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना/प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी विशाल … Read more
- किशनगंज:यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से उलझे दो युवक, मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से रविवार की शाम को दो युवकों के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है।मामले में दो युवकों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई … Read more
- 15वीं वित्त योजना से बने छठ घाट का भव्य उद्घाटन, जिला परिषद ने गिनाई विकास उपलब्धियांटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 10 आमबाड़ी गांव में सोमवार को 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित छठ घाट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस … Read more
- अंचल अधिकारियों का हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटेविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के अंचल कार्यालय में प्रशासनिक कार्य एक बार फिर से पूरी तरह पटरी पर लौट आया है। 2 फरवरी से हड़ताल पर गए अंचल अधिकारी शशि कुमार ने 7 फरवरी … Read more
- जामिया फातिमा तुज़ ज़हरा लीलबनात का संगेबुनियाद,बालिकाओं की तालीम को मिलेगा नया संबलकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कलियागंज–गम्हरिया रोड स्थित जामिया फातिमा तुज़ ज़हरा लीलबनात का संगेबुनियाद सोमवार को खैर-ओ-बरकत के साथ रखा गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, धार्मिक विद्वानों … Read more
- UGC के विरोध मे सवर्ण समाज ने की बैठक,आंदोलन की चेतावनीअररिया /बिपुल विश्वास फॉरबिसगंज के जे पी भवन में सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के खिलाफ बैठक आयोजित किया गया।बैठक में यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोचाधामन में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्नकिशनगंज /प्रतिनिधि विद्यालय शिक्षा समिति की तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोचाधामन में सोमवार को संपन्न हुआ ।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्येश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ करने शैक्षणिक … Read more
- किशनगंज गायत्री परिवार के द्वारा गोष्ठी का किया गया आयोजनबुधवार को गायत्री परिवार किशनगंज द्वारा टेढ़ागाछ प्रखण्ड मे जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रतिनिधि पुरण माक्षी के संयोजन में आयोजित यह बैठक मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय की अध्यक्षता में … Read more
- कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी में शोभा कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया।शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल कन्हैयाबाड़ी से चल कर मस्तान … Read more
- महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति सदस्यों की बैठक आयोजितबहादुरगंज-आगामी पर्व महाशिवरात्रि को लेकर बहादुरगंज बाजार अंतर्गत शिवपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के बेहतर आयोजन, शिव … Read more
- मेहनत करने वाले को ही सब कुछ मिलता है,परमात्मा हर किसी में आत्मा की शक्ल में है मौजूद:गवर्नरकिशनगंज/प्रतिनिधि तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में रविवार को 31 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत … Read more
- तीन महीने की मोहलत, सड़क में गड्ढा मिला तो इंजीनियर-संवेदक की खैर नहीं: डॉ जायसवालराजेश दुबे /किशनगंज उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने लापरवाही पर बड़ा और सख़्त संदेश देते हुए कहा है कि अब सड़कों की बदहाली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की … Read more
- राज्यपाल का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत,अल्पाहार कार्यक्रम में हुए शामिलसंवाददाता/ किशनगंज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ … Read more
- दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के गठन से किसानों में खुशी, दुग्ध व्यवसाय को मिली नई दिशाटेढ़ागाछ (किशनगंज): विजय कुमार साह सरकार द्वारा संचालित राज्यस्तरीय शीर्ष सहकारी संस्था बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), पटना की इकाई कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के तहत रविवार को टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत फाराबाड़ी गांव में … Read more
- फुलवरिया बाजार में एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, शिव भक्ति में लीन रहे श्रद्धालुटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलवरिया बाजार स्थित विमला देवी के निज आवास पर रविवार को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया … Read more
- पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का सख्त एक्शन,लापरवाह संवेदक पर गिरी गाजपथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग के द्वारा संवेदक के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई है।दरअसल भारत नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लापरवाही बरतना संवेदक को महंगा पड़ गया ।पथ … Read more
- हत्याकांड के अभियुक्त को सश्रम आजीवन कारावास व 50 हजार जुर्मानाकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वन की न्यायालय द्वारा हत्याकांड के एक अभियुक्त को दोषी करार देते हुए उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं समर्पित … Read more
- किशनगंज में तेलहन एवं दलहन उत्पादन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभकिशनगंज /प्रतिनिधि बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में आयोजित राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया । यह … Read more
- 5.81 करोड़ की लागत से हाई लेवल आरसीसी पुल का शिलान्यास,विकास को मिलेगी गतिटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में वर्षों से प्रतीक्षित हाई लेवल आरसीसी पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने मुख्यमंत्री … Read more
- किशनगंज:मध्य विद्यालय कुवाड़ी में तिथि भोजन का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट भोजन का उठाया लुत्फविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कुवाड़ी में शनिवार को तिथि भोजन का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के … Read more





























