पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के दरबार कार्यक्रम में सुनी लोगो की शिकायत ,नल जल एवं आवास योजना से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

SHARE:

पटना /संवादाता

मुख्यमंत्री नीतीश का आज नई सरकार गठन के बाद दूसरे दिन जनता दरबार चल रहा है। सीएम नीतीश लगातार दूसरे सोमवार को जनता के दरबार में हाजिर होकर लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। सीएम के जनता दरबार में राज्य के अलग अलग हिस्से से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे है ।ग्रामीण आवास , नल जल योजना में गड़बड़ी के साथ साथ अधिकांश जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर लोग पहुंचे है ।






खगड़िया के परबत्ता से आये एक व्यक्ति  ने शिकायत करते हुए कहा उसे इंदिरा आवास योजना का लाभ जानबूझ कर नहीं दिया जा रहा। किसी ने साजिश कर मेरे यहां लैंडलाइन नंबर के बारे में शिकायत कर दी। इस आधार पर उनका आवेदन खारिज कर दिया गया है। जबकि इस तरह की कोई बात नहीं वे बहुत ही गरीब हैं और झोपड़ी में रहते हैं। इस पर सीएम नीतीश ने गहरी आपत्ति जताई।सीएम ने तुरंत ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को देखिए और जांच कराइए कि किसने इनके नाम पर टेलिफोन का लैंडलाईन नंबर जुड़वा दिया। जिस आधार पर इनका आवेदन खारिज किया गया है।  वहीं एक अन्य शिकायत कर्ता ने नल जल योजना की शिकायत करते हुए कहा कि नल -जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा। धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा। नल तो है लेकिन उसमें जल नहीं आता ।मुजफ्फफर के कटरा और पश्चिम चंपारण के चनपटिया से आये शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जल योजना में भारी गड़बड़ी है। शिकायत करने पर मुखिया द्वारा धमकी दी जाती है। दिखावे के लिए टंकी लगा दिया दिया गया लेकिन पानी नहीं आ रहा। वहीं पाइप भी बहुत घटिया लगाया गया है। इसी तरह कई अन्य जिलों से आए लोगों ने अलग अलग मामलो को लेकर शिकायत की ,जिसपर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।फिलहाल मुख्यमंत्री लोगो की शिकायत सुन रहे है ।इस मौके पर तमाम विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!