• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की टूल किट
• अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएं
छपरा/प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस अभियान में युवाओं को शामिल करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टूल किट जारी की है। टूल किट के माध्यम से कोविड टीकाकरण तथा कोविड अनुरूप व्यवहारों को अपनाने के लिए आमजनों को जागरूक करने में युवाओं से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। इस टूल किट का का उद्देश्य उन नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और जो कोविड-19 से लड़ाई में कोविड-अनुरूप व्यवहारों का समर्थन कर युवा चैंपियन बन सकते हैं। एडवोकेसी सरल भाषा में किसी मुद्दे की पहचान करना और बदलाव की मांग करना है। एडवोकेसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का प्रत्येक सदस्य गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना पक्ष रख पाए। अपने अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण कर पाए। विभिन्न अभियानों और सामाजिक कार्यों का समर्थन कर पाए। इससे हम एक सकारात्मक महाअभियान शुरू कर सकते हैं। भारत एक युवा देश है जिसकी लगभग आधी आबादी 25 साल से कम उम्र के लोगों की है। एडवोकेसी के द्वारा आप किसी को अपनी सोच बदलने के लिए मजबूर नहीं करते लेकिन उन्हें अपने दृष्टिकोण को जांच परख कर काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
झिझक, मिथकों और अफवाहों को रोके:
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी इस टूलकीट के माध्यम से युवाओं से अपील की गई है कि सकारात्मक तथ्यों को प्रोत्साहित करें। अपनी बारी आने पर टिका अवश्य लगवाएं और अपना सकारात्मक अनुभव साझा करें। कोविड अनुरूप व्यवहार और टीकाकरण अभियान की सही और विश्वसनीय जानकारी साझा करें। अपने मनो-सामाजिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का ख्याल रखें और साथ ही दूसरों का भी समर्थन करें। टीकाकरण और कोविड-19 से संबंधित झिझक, मिथकों और अफवाहों को रोकने में अपना सहयोग दें। कोविड 19 से संबंधित नई जानकारी के लिए केंद्रीय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम तथा वेबसाइट का प्रयोग करें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रिएटिव का प्रिंट आउट निकाल कर अपने अपार्टमेंट, पड़ोस के बाजारों दूध व किराना की दुकानों के बाहर या पार्क के प्रवेश द्वार पर चिपका दें। टीकाकरण के बाद v फ़ॉर वैक्सीन सेल्फी क्लिक करें और स्वास्थ्य मंत्रालय का टेंपलेट का उपयोग करके अपना अनुभव साझा करें।
अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएं:
टूल किट में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता अथवा कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों का साक्षात्कार करें और इनकी कहानियों और अनुभवों को अपने सोशल मीडिया पर साझा करें। अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर कोविड-19 और टीकाकरण अभियान के बारे में आवाज उठाएं और जागरूकता फैलाएं। आप -अपने विचारों को किसी भी प्रकार के कलात्मक माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। जैसे- लघु कथा, कविता, रैप संगीत अन्य संगीत, कॉमिक इत्यादि के माध्यम से। टीका का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में दूसरों की सहायता करें। जैसे- वृद्ध व्यक्ति या जिनकी पहुंच इंटरनेट स्मार्टफोन तक ना हो कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करने में आप उनकी सहायता करें और टीकाकरण की तिथि पर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक ले जाने में सहायता करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आशा और विश्वास के सकारात्मक संदेश को बांटे। साथ ही साथ मनोसामाजिक सेहत के बनाए रखने के लिए तथ्यात्मक जानकारियों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रिएटिव का इस्तेमाल कर साझा करें।
सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाकर बने युवा चैंपियन:
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर, यूट्यूब, शेयर चैट, व्हाट्सएप कू-ऐप के माध्यम से जागरूकता फैलाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर पर 280 अक्षरों में ऑन द गो सामग्री अपलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर वीडियो और अनुभवों को साझा करने के लिए उपयुक्त स्रोत है, इसके लिंक आसानी से अन्य सोशल मीडिया पर भी साझा किया जा सकता है। व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश, क्रिएटिव, छोटे वीडियो साझा कर सकते हैं। विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त जानकारी ही सजा करें और एक सच्चे युवा चैंपियन बने।
गैर डिजिटल मीडिया क्षेत्रों में करें एडवोकेसी:
ऐसे व्यक्ति जो सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से दूर हैं उन्हें जागरूक करने के लिए भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने योजना तैयार की है। मंत्रालय ने कहा है कि स्थानीय हस्तियों, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठनों एवं निजी तथा सरकारी डॉक्टर और नर्सों और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कर मंत्रालय द्वारा विकसित क्रिएटिव को साझा करें। इसके साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों के साथ मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारियों से शिक्षाप्रद लेख तैयार करें और साझा करें। सामुदायिक रेडियो के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित सदस्यों को सरल तौर पर अपनी स्थानीय भाषा में साझा कर सकते हैं। ऐसी कहानियां और जानकारियां साझा करें जो दूसरों के लिए कठिन समय में प्रेरणा स्रोत बन सके आपके अनुभवों का उद्देश्य किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए प्रोत्साहित करना होना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी एवं झांकी निकाली गई। … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने बाढ़ से होने … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक महाराष्ट्र के दम्पत्ति अनोज कुमार … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके सिंह ने टीकाकरण को लेकर … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंट मालिक … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक गोविंद विश्वास के पुत्र राहुल … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य अमित रंजन भारद्वाज के नेतृत्व … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी श्रीमती जयमाला देवी का आशीर्वाद … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर 2 बडायक टोला … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्ति-रस से … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और शिक्षकों ने अपने वर्षों के … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संतोष कुमार ने किया।इस … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली जो … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. माननीय न्यायालय … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल मजदूर कर रहे तीन बच्चों को मुक्त करवाया गया।मामले … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड … Read more



























