देश /डेस्क
कोरोना महामारी के दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में चक्रवाती तूफान सहित देश के विकास हेतु किए गए कार्यों की चर्चा की और कहा कि देश अब किसी के दबाव में नहीं चलता ,देश अब सुरक्षित भी है और प्रगति के रास्ते पर भी चल रहा है ।उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से कश्मीर तक पुराने विवाद सुलझाए गए ।
पीएम मोदी ने कहा आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है।इन वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है।इन 7 वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं। उन्होंने कहा अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर 2 बड़े cyclone ‘ताऊ-ते’ और पूर्वी coast पर cyclone यास।देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की।विपदा की इस कठिन और असाधारण परिस्थिति में cyclone से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है।उसके लिए मैं आदरपूर्वक सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं।मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है।पीएम मोदी ने कहा कोरोना की शुरुआत में देश में सिर्फ एक ही testing lab थी, लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा labs काम कर रही हैं।शुरू में कुछ सौ test एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज्यादा test एक दिन में हो रहे हैं।कितने ही Frontline workers, sample collection के काम में लगे हुए हैं।संक्रमित मरीजों के बीच जाना, उनका sample लेना, ये कितनी सेवा का काम है।
पीएम मोदी ने कहा आप सोचिए, हमारे देश में इतना बड़ा संकट आया, इसका ऐसे देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा।कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा।सुरक्षित ही नहीं रख, बल्कि प्रगति भी की, आगे भी बढ़ी।मुझे कितने ही देशवासियों के संदेश, उनके पत्र देश के कोने-कोने से मिलते हैं।कितने ही लोग देश को धन्यवाद देते हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है।
कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गाँव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।उन्होंने कहा
एक आदिवासी इलाके से कुछ साथियों ने मुझे एक संदेश भेजा था कि सड़क बनने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वो भी बाकी दुनिया से जुड़ गए हैं।
ऐसे ही कहीं कोई बैंक खाता खुलने की ख़ुशी साझा करता है। इन 7 सालों में आप सबकी ऐसी करोड़ों खुशियों में, मैं शामिल हुआ हूं।पीएम मोदी ने कहा
आजादी के बाद 7 दशकों में हमारे देश के केवल साढ़े तीन करोड़ ग्रामीण घरों में ही पानी के connection थे।लेकिन पिछले 21 महीनों में ही साढ़े चार करोड़ घरों को साफ पानी के connection दिए गए हैं।एक नया विश्वास देश में आयुष्मान योजना से भी आया है।जब कोई गरीब मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर आता है तो उसे लगता है कि उसे नया जीवन मिला है।
पीएम ने कहा इन 7 सालों में भारत ने Digital लेनदेन में दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है।हम record satellite भी प्रक्षेपित कर रहे हैं और record सड़कें भी बना रहे हैं।उन्होंने कहा इन 7 वर्षों में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं।पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है।
पीएम मोदी ने कहा इन 7 सालों में हमने साथ मिलकर ही कई कठिन परीक्षाएं भी दी हैं और हर बार हम सभी मजबूत होकर निकले हैं।कोरोना महामारी के रूप में, इतनी बड़ी परीक्षा तो लगातार चल रही है।इस वैश्विक महामारी के बीच भारत, ‘सेवा और सहयोग’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने कहा जैसे अन्य लड़ाइयां जीते है उसी तरह कोरोना से भी लड़ाई जीतेंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध कारोबारी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को किया जामपुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में ढोलबज्जा के निकट अज्ञात वाहन … Read more
- पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूतसीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के मोबाइल फोन से … Read more
- कोढ़ा को मिला अपना डिग्री कॉलेज,शिक्षा के नए युग की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू … Read more
- लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन … Read more
- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्मानाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का … Read more
- शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांचमनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने बताया … Read more
- प्रखंड स्तर पर डिग्री की पढाई राज्य सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम- विधायकराजकीय डिग्री कालेज में हुआ पठन-पाठन का शुभारंभ डंडखोरा/कटिहार–विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया के भवन में नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज, डंडखोरा के पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हो गया है।स्थानीय विधायक … Read more
- सांसद ने कुरेठा रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों … Read more
- कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजितकटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित … Read more
- अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानीमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन से तेजनारायणपुर के … Read more
- कोढ़ा पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात,झपटमारी की तैयारी में एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्धसंदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवक पकड़े गएबीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई कटिहार – जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना … Read more
- इश्क, साजिश और सुपारी…एमवीआई पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति के कत्ल की पटकथा,34 दिन बाद खुला मर्डर का राजकटिहार – कटिहार रेलवे क्षेत्र से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। कहानी बिल्कुल किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। जहां प्यार ने रिश्तों का कत्ल कर … Read more
- मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजनकटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, टीवी … Read more
- पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला,सहित तीन लोग घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग … Read more
- पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर शराब किया जब्त,दो गिरफ्तारठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177•90 लीटर विदेशी शराब लोड चार पहिया वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल … Read more
- उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: किशनगंज के तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, छात्राओं के लिए सुरक्षित बस सेवा का शुभारंभसंवाददाता/ किशनगंज बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज दिघलबैंक में शैक्षणिक सत्र का लोकार्पण संयुक्त रूप … Read more

























