- महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस से किया जा रहा जागरूक
- आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा और जगह जगह माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाये गए
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है। इसको लेकर हर जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। जिले में टीका एक्सप्रेस के द्वारा 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों की कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही जागरूकता लाने के कार्य किये जा रहे हैं। जिसमे अभी तक 344 व्यक्ति का टीकाकरण किया गया है | वर्तमान में जिले के 104140 व्यक्ति को प्रथम डोज तथा 28557 व्यक्तिओ को टीका का दूसरा डोज दिया जा चुका है | वही 18 – 44 आयुवर्ग के 18653 युवा का टीकाकरण किया गया है ।
महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस से किया जा रहा जागरूक –
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि टीका की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के साथ कोविड19 का टीकाकरण किया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य केन्दों के साथ साथ प्रखण्ड के महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घर घर घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । उनके मन की भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है । उसके बाद आधार कार्ड देखकर लाभार्थी को ए एन एम द्वारा टीका दिया जा रहा है । टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ टीकाकरण हो रहा है । वहीं टीकाकरण में आए सभी लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , समय-समय पर हाथों को साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहने के साथ बेवजह घरों से न निकलने की बातें बताई जाती हैं। टीकाकरण के 1 दिन पूर्व गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए| उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी विभाग टीकाकरण कार्य के 1 दिन पूर्व सूची भेजना सुनिश्चित करें । ताकि आरबीएसके टीम जब टीकाकरण के लिए पहुंचे तो वहां के ग्रामीणों को पता हो और टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हो सके । जिस दिन जहां टीकाकरण किया जाता वहां की आशा, जीविका तथा आंगनबाड़ी सहायिका चलंत टीका एक्सप्रेस को टीकाकरण में सहायता कर रही हैं ।
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया संक्रमण से उबरने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। जिससे लोग सुरक्षित हो रहे हैं। टीकाकरण बेहद सुरक्षित एवम प्रभावी है । जिले में टीके की उपलब्धता के साथ 18 वर्ष से ऊपर एवम 45 वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है । टीकाकरण के बारे में वैज्ञानिक अनुसंधान में अब यह बात सामने आ रही है कि जिन लोगों ने कोविड- 19 का दोनों डोज लिया है और अगर वो कहीं से भी कोरोना से संक्रमित हो भी जाते हैं तो स्वस्थ होने में उन्हें अधिक समय नहीं लगता है। इसलिए उन्होंने सभी लोगों से टीके लगवाने की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ आने के पूर्व सभी अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मी निश्चित रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के साथ दलित, महादलित , व दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें ।
आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा और जगह जगह माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाये गए-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में जगह -जगह जाँच एवम टीकाकरण के साथ मास्क पहनने व कोरोना से बचने के लिए जागरूकता फैलायी जा रही है। कोरोना के मरीज मिलने पर जांच करने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं गंभीर स्थिति में महेश्बथाना स्थित कोविड केयर में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज किया जा रहा है । आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मधेपुरा रेफर भी किया जा रहा है । आरटी पीसीआर जांच एवं एंटीजन टेस्ट बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है । जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता कोरोना काल में सावधानी बरतने की जरूरत है ।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए … Read more


























