बंगाल /कोलकाता
सीबीआई कार्यालय में नेताओ के गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठी सीएम ममता बनर्जी
सीबीआई कार्यालय पहुंच टीएमसी समर्थकों ने किया हंगामा ,पुलिस ने किया लाठी चार्ज
ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों और विधायक मदन मित्रा को सीबीआई द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया है ।सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद बंगाल कि राजनीति गर्म हो गई है ।मालूम हो कि आज सुबह सीबीआई की विशेष टीम ने नारदा मामले में इन नेताओ की गिरफ्तारी की है ।गिरफ्तारी के बाद कई स्थानों पर समर्थकों द्वारा सड़कों पर आगजनी कर प्रदर्शन किया जा रहा है ।
नारदा घोटाले में गिरफ्तार किए गए मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा के समर्थन में मंत्री ममता बनर्जी सीबीआई के दफ्तर पहुंची और उन्होंने इसे बदले की करवाई बताया। अधिवक्ता अनिंदो राउत ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि ममता बनर्जी ने सीबीआई के दफ्तर पहुंचकर मंत्रियों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना कि ममता बनर्जी ने सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि विधानसभा के स्पीकर और सरकार की अनुमति के बिना राज्य के किसी विधायक या मंत्री की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। यदि आपने मेरे मंत्रियों को गिरफ्तार किया है तो फिर मुझे भी अरेस्ट कर लो।’
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने भी गिरफ्तारियों की जानकारी मीडिया को दी है। जोशी ने कहा, ‘सीबीआई ने नारदा स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े मामले में 4 तत्कालानी मंत्रियों को अरेस्ट किया है। 16 अप्रैल, 2017 को कोलकाता हाई कोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक यह सीबीआई ने केस दर्ज किया था और उसके तहत ही यह कार्रवाई की गई है।’बता दे कि बंगाल में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीबीआई को करवाई की अनुमति दी थी ।टीएमसी के चारो नेताओ की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्म हो चुकी है।सीबीआई दफ्तर के सामने समर्थकों ने जम कर हंगामा किया है ।टीएमसी समर्थकों द्वारा पत्थरबाजी के बाद पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की गई ।टीएमसी समर्थकों ने सीबीआई मुख्यालय का गेट तक तोड़ने की कोशिश की और हालात गंभीर बने हुए है ।
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डेहरी के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह ‘सोनू’ करेंगे।सेवा समिति के सेवक गोविंदा तिवारी … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा वितरण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत थी और इरशाद आलम के हॉस्टल में किराए पर … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों के … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर व्यापक मंथन करने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया और वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम … Read more




























