KatiharNews:शहर के 105 संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर 288 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं – नगर आयुक्त

SHARE:

कैमरों की मदद से चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी – संतोष

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से विभागीय निर्देश के आलोक में एवं जिला प्रशासन द्वारा चयनित शहर के 105 संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर कुल 288 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से कटिहार शहर के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नई व्यवस्था से शहर के मुख्य क्षेत्र और संवेदनशील चौराहे कवरेज होगा ।शहर के सभी प्रमुख चौराहों और व्यस्त मोड़ों पर नजर रखी जाएगी।श्री कुमार ने कहा कि कटिहार शहर में आने और बाहर जाने वाले मुख्य रास्तों को कवर किया गया है।भीड़भाड़ वाले बाजार, प्रमुख व्यापारिक केंद्रों और बाजारों में सुरक्षा बढ़ेगी।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के साथ अपराध नियंत्रण होगा। कैमरों की मदद से चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और जाम की स्थिति पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। इन सभी 288 कैमरों का सीधा कनेक्शन एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगा। जहां पुलिस और प्रशासनिक टीम चौबीसों घंटे लाइव फीड की निगरानी करेगी।यह पहल कटिहार के नागरिकों को एक सुरक्षित और बेहतर शहरी माहौल देने में काफी मददगार साबित होगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई