मनसाही/ कटिहार – एक तरफा प्यार में बंधक बने युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने गिरफ्तार आरोपी सहित उनके अन्य नौ दोस्त जो नवविवाहिता को उठाने आए था के खिलाफ मनसाही थाने में लिखित आवेदन दिया है ।
जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक लड्डू उरांव एवं उनके दोस्तों खिलाफ प्राथमिक की दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक लड्डू उरांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में मेडिकल कराया इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी मनसाही थानाक्षेत्र के भेड़मारा बलूआ गांव निवासी बताया जाता है।


























