मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में शराब तस्करी व नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबडतोड एक्शन जारी है। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि संध्यागस्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी अम्बेदकर चौक पर ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर चार लोगों के शराब पीने की पुष्टी होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलदियाबाडी निवासी शेख हसरत के पुत्र मो. आरिफ (55), लक्ष्मण कुमार मंडल (22) पिता सीताराम मंडल, साकिन छोटी हसवर, अनूप कुमार यादव (25) पिता बैजनाथ यादव साकिन मिलिक पोखरकन्ना एवं रीतू कुमार( 27) पिता सुरेश सिंह साकिन नवाबगंज सभी थाना मनिहारी के रुप मे हुई है।



























