कटिहार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे कोशी ग्रीन गोल्फ क्लब कटिहार परिसर में पूसी रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप कटिहार मंडल के सचिव गणेश ठाकुर एवं कटिहार मंडल रेल अधिकारी एवं कर्मचारी यातायात निरीक्षक अरुण पंडित, पीएसओ.राजेंद्र कुमार ,बलराम कुमार ,रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर सीताराम कुमार मेहता ,संजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर सबों ने पेड़ लगाने और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। सभी लोगों को पर्यावरण पर ध्यान देना चाहिए।



























