कटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से चेयरमैन के नेतृत्व मे लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन जागरूकता रथ निकाली गई। चैयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने इस दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में इसकी स्थापना की गई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया। इस मौके पर कटिहार की मेयर श्री मती उषा देवी अग्रवाल भी उपस्थित थी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस को मानने का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना इस वे ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने का प्रयास करे और वन्यजीवों के संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर लोगों को एकजुट अपने सबोधन मे सचिव संतोष गुप्ता ने कहा पर्यावरण दिवस पर आइये हम संकल्प ले एक पेड़ लगाने का, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का, वायु प्रदूषण की रोकथाम करने का, पृथ्वी को बचाने का क्योकि इंसान के लिए कोई दुसरा ग्रह नही।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर आज 12 पेड़ भी लगाए गये। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा। पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया के साथ कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता संदेश लिखा परचा भी बाँटा गया।
उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, प्रबंध समिति सदस्य अमित जयसवाल विक्की के साथ डॉक्टर आशुतोष झा, डॉक्टर शिप्रा सिंह ने भी लोगों को संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करे, वर्षा जल का संचय करें और कल को सुरक्षित बनाये। इस मौके पर रीना झा, डॉ, आभा कुमारी, राम बाबू, प्रकाश शर्मा, मंजुश्री साह आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



























