सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौन में नरेश चंद्र दास ने 567 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों से हरा कर पैक्स अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अबीर, गुलाल लगा कर फुल माला पहना कर उन्हें जीत की बधाई दी।
प्रदीप कुमार दास ने बताया की बेलौन पंचायत में पैक्स के सदस्य पद पर गोपाल कृष्ण राय, संजय कुमार दास, रीना देवी, राजकुमार कर्मकार, मोनी देवी, रूकमनी देवी, मरजीना बेगम, श्याम सुंदर महतो आदि सदस्य निर्विरोध चुने गये है। साथ ही पैक्स मतदाताओं ने सुझबुझ का परिचय देते हुए नरेश चन्द्र दास एकतरफा मुकाबला में जीत दर्ज किये। यह जीत उनके इमानदारी का नतीजा है। वह वर्ष 2021 से लगातार पैक्स अध्यक्ष पद पर हैं।
नवनिर्मित पैक्स अध्यक्ष निस्वार्थ भाव से हमेशा काम करते रहे हैं। वह किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद किये हैं। यही कारण है की वह दोबारा पैक्स अध्यक्ष चुने गये हैं। नवनिर्मित पैक्स अध्यक्ष नरेश चन्द्र दास ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास रहेगा। सभी लोगों को साथ ले कर चलने की बात कही।
किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करेंगे। सभी लोगों को पैक्स के माध्यम से लाभ मिलेगा। समर्थक गोपाल कृष्ण राय, राजीव कुमार,आदर्श अग्रवाल,अमित अग्रवाल, सत्यप्रिय साह,अकील,रंजीत श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, सुनील मंडल, राजीव घोष, सोचेन, अमरेंद्र, श्रवण कुमार, पंकज, अमरनाथ, सुप्रकाश, होरेन, दशरथ, मुकेश कुमार, सोपन, प्रमोद, अशोक, अजय, सताई बोसाक, सोयेब, साबीर इस्लाम, रामसुंदर, शमभुनाथ, संजय, पवन, धर्मेंद्र राय आदि ने जीत की बधाई दी है।




























