सुहिया हाट–चिल्हनियां पंचायत सरकार भवन मार्ग बदहाल, बरसात में बढ़ी परेशानी

SHARE:

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत में सुहिया हाट से पंचायत सरकार भवन तक जाने वाली कच्ची सड़क बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण बदहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ पांच स्कूलों के छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पंचायत सरकार भवन, विद्यालयों, सुहिया हाट, पैक्स गोदाम और प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद, विधायक, जिला प्रशासन और सहयोग शिविर में कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग पंचायत के हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!