कार्यकारी एजेंसी के तारीख पर तारीख देने पर श्रम अधीक्षक नाराज,16 जून को उपस्थित नही होने पर होगी एकपक्षीय कार्यवाही

SHARE:

102 एम्बुलेंस चालक संघ ने जतायी नाराजगी – विकास

कटिहार – 102 एम्बुलेंस चालक संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि जैन प्लस एजेंसी नाम की कंपनी के द्वारा 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दर्जनों सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने श्रम अधीक्षक के कार्यालय में गुहार लगाया।

श्रम अधीक्षक ने त्रिपक्षीय वार्ता करने के लिए लगातार 12 मई 26 मई 3 जून को बैठक निर्धारित किया। लेकिन बैठक में जैन प्लस एजेंसी के अधिकृत मुख्यालय के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होना अपने शान के खिलाफ समझा और स्थानीय पदाधिकारी को खानापूर्ति के लिए बैठक में भेज दिये।

श्रम अधीक्षक पीटर मिंज को जैन प्लस एजेंसी का रवैया बड़ा ही नागवार लगा। श्रम अधीक्षक ने भी दूरभाष पर एजेंसी के अधिकृत पदाधिकारी को स्पष्ट बता दिया कि अगर 16 जून 20 26 को अधिकृत प्रत्याशी कटिहार श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं में न्यूनतम मजदूरी अति कुशल,ओवर टाइम,बिना शर्त नियुक्ति पत्र, दुर्घटना बीमा का कम से कम 20 लाख रुपया कार्य अवधि में निधन होने पर मुआवजा

,ईएसआईसी एवं इपीएफ का शत प्रतिशत संबंधित कार्यालय में अंशदान जमा करना,एम्बुलेंस में तेल का माइलेज मोटर परिवहन विभाग से तय करवाना, कार्य से बैठे कर्मचारियों को तुरंत ड्युटी देना, कार्य के दौरान स्वर्गीय अनिल ठाकुर के निधन होने पर उनके परिजन के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी,स्वर्गीय धीरज महतो के परिजन को₹500000 पांच लाख रुपया मुआवजा, भ्रष्ट दोनों क्लस्टर कुंवर सिंह एवं पवन जायसवाल पर कठोर कार्रवाई करते हुए अविलंब स्थानांतरण, कर्मचारियों के द्वारा श्रम विभाग के कार्यालय में गुहार लगाने पर एजेंसी के द्वारा प्रताड़ित करने पर अंकुश लगाने जैसे दर्जनों समस्याओं का समाधान अगर समाधान नहीं हुआ तो एक पक्षी डिग्री कर्मचारी पक्ष में दे दिया जाएगा ।

मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि 16 जून की बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी त्रिपक्षीय बैठक में एक-एक बिंदुओं पर विचार उसका समाधान किया जाएगा l

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई