आँख में लगी है गंभीर चोट..हायर सेंटर रेफर
कटिहार नगर – कटिहार समाहरणालय के बाहर छात्रों के उग्र प्रदर्शन में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर अंचलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब आक्रोशित छात्र आंदोलन के दौरान समाहरणालय के मुख्य द्वार का तोड़ फोड़ कर रहे थे। उसी वक्त छात्रों को समझाने के दौरान विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियुक्त कटिहार अंचल के अंचलाधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में सोनू भगत तैनात थे..इसी दौरान छात्रों ने पुलिस के साथ साथ मजिस्ट्रेट पर भी ईंट – पत्थर से हमला कर दिया।
इस दौरान नियुक्त मजिस्ट्रेट सोनू भगत को एक आंख में गंभीर चोट लग गई। जिससे एक आंख से दिखाई नहीं देने की बात कहते हुए बताया कि आंदोलन में शामिल सभी छात्र कही से भी छात्र नहीं लग रहे थे। सभी पैसा देकर लाया गया उपद्रवी लग रहा था। इनलोगों ने आंदोलन करने के लिए कोई परमिशन भी नहीं लिया था।
इसी दौरान पुलिस लाठीचार्ज की और शांति के लिए जब हम रोकने का प्रयास किए लेकिन उसी बीच पत्थर या पानी का बोतल आंख में लगा गया, जिस वजह से आंख में खून का क्लॉट जमा हो गया है, पैर में भी चोट लगा है, आंख के बेहतर इलाज के लिए बाहर भी जाने की संभावना है। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी को भी चोट लगने की सूचना है।






















