पारिवारिक विवाद में भाई और भाभी ने महिला को पीटा

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


पारिवारिक विवाद में भाई और भाभी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में सौदागर पट्टी माधव नगर निवासी अंगुरी घायल हो गई। भाई शाहरुख और भाभी मुस्कान परवीन के द्वारा हत्या करने की धमकी दिए जाने से वह भयभीत हो गई और पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाना में पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पूर्णिया जिले के सिकंदरपुर निवासी व्यक्ति के साथ हुई है।

पैर की बीमारी के कारण शादी के बाद से ही वह पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहती है। भाईयों ने भी अपना अलग संसार बसा लिया है। परंतु परिवार में छोटे छोटे विवाद होते रहते हैं। लेकिन विवाद के कारण उसके भाई और भाभी ने उसकी लाठी डंडे से पीटाई कर दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!