मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। वर्षा के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती हैं। जिससे स्कूली बच्चों,किसानों,मरीजों तथा आम लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
मालूम हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के उत्तर दिशा होकर एक सड़क मनसाही हाट सड़क में मिलती हैं। इस सड़क में अम्बिका पासवान के घर से भोला झा के इलेक्ट्रॉनिक दुकान तक आज भी ईंट सोलिंग सड़क हैं। जो की जर्जर अवस्था में हैं। इस जर्जर ईंट सोलिंग सड़क पर लोग चलने को मजबूर हैं एवं वर्षा का पानी जमा रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
ग्रामीणों का कहना हैं कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत एवं निर्माण की मांग की गई,लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की हैं। ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुगम आवागमन बहाल हो सके।






















