संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

2 बच्चों की मां थी मृतका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दुबरी गाँव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कुंती देवी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है एवं मृतका का मायका तालगाछ बताया जा रहा है। मृतका 2 बच्चों की मां थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!