कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन,पुलिस के ऊपर उग्र भीड़ ने की पत्थर बाजी,पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

SHARE:

कटिहार/प्रतिनिधि

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कटिहार में छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया।मालूम हो को कटिहार में नगर भवन से यह प्रदर्शन निकाला था और बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ यह प्रदर्शन सामाहारणालय तक पहुंचा था लेकिन अचानक भीड़ उग्र हो गया और समहारणालय के मुख्य द्वार को युवक तोड़ने की कोशिश करने लगे।

जिसके बाद जब पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो भीड़ द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।जिसके बाद पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा है।

पुलिस द्वारा उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया ।हालांकि उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मियों को भी चोट पहुंची है।इस प्रदर्शन के बाद समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि संवैधानिक तरीके से अपनी बातों को रखने का सभी को अधिकार है ।

लेकिन सरकारी संपत्ति को यदि नुकसान कोई पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।वही जिला पदाधिकारी ने जिले वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!