जनता का विश्वास बहाल करने और बंद पड़े उद्योगों को खुलवाने के लिए बड़ा जनआंदोलन करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

SHARE:

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला

संगठन सृजन अभियान’ के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने का संकल्प

कटिहार- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित और मजबूत बनाने के पार्टी के अटूट संकल्प को दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए कहा कि कांग्रेस का आगामी लक्ष्य केवल सांगठनिक ढांचे का विस्तार करना मात्र नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर पार्टी की उस पुरानी पहचान और ऐतिहासिक विश्वास को फिर से स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रीढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कटिहार के बंद पड़े उद्योगों का मुद्दा उठाते हुए केंद्र और बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियों पर तीखा हमला बोला।

राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में व्यापक स्तर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान कोई महज औपचारिक या कागजी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि संगठन की जड़ों को गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक गहराई से मजबूत बनाने का एक ईमानदार प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य एक ऐसे सक्रिय संगठन का निर्माण करना है, जिसमें अग्रिम पंक्ति के जमीनी कार्यकर्ताओं की सीधी भागीदारी और भूमिका सुनिश्चित हो सके। प्रदेश अध्यक्ष ने एलान किया कि कांग्रेस अब इस बदहाली पर चुप नहीं बैठेगी।

बंद उद्योगों को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर पार्टी जल्द ही एक व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसके तहत कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी संजय कुमार सिंह, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक शकील अहमद खान, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला,सौरभ कुमार, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार सिंह,महिला नेत्री मीनाक्षी श्वेता, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह,रिंकू मिश्रा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!