मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेड़ियाही स्थित डीबीएल मोड़ के पास से एक व्यक्ति को पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान डीबीएल मोड के पास साईकिल पर बोरा लिए आ रहा एक व्यक्ति पुलिस दल को देखकर साईकिल छोडकर भागने का प्रयास करने श्लगा।
मौके पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने धर दबोचा। पुलिस कि गिरफ्त मे आये व्यक्ति की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना निवासी स्वर्गीय रामचन्द्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रुप मे हुई है.। साईकिल पर लदे बोरा की जांच करने पर उसमें 25 लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद की। देशी शराब और प्रयुक्त साईकिल पुलिस ने जप्त कर ली है।
इस संदर्भ मे मनिहारी थाना में मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में मामला दर्जकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जूट गयी है। दूसरी ओर बुद्धवार को संध्या गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना सूचना के आधार पर कवाईया पुल के पास एक व्यक्ति सोनू कुमार ( 21) पिता दीप नारायण यादव मिर्जापुर थाना–मनिहारी जिला–कटिहार को शराब के नशे में हल्ला – गुल्ला तथा हंगामा करने के आरोप मे हिरासत में लिया गया। पकडे गये व्यक्ति की पुलिस बल के द्वारा ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर 46.3/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाया गया। उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।




























