कटिहार शहर को जाम निजात दिलाने के लिए अस्थायी पार्किंग पर विचार – नगर आयुक्त

SHARE:

कटिहार – शहर के नगर निगम क्षेत्र में ऑटो टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग पर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की। इस दौरान नगर आयुक्त श्री कुमार ने बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते हुए वाहनों की संख्या से लगने वाले जाम की समस्या के मद्देनजर ऑटो एवं टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग के लिए तीनों स्थान अरगरा चौक,चौधरी मोहल्ला एवं मिरर्चाईबारी सहायक थाना के निकट ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है।

ताकि सुगमतापूर्वक वहां से ऑटो एवं टोटो का संचालन किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनिधि हेतु यातायात थाना प्रभारी को निर्देशित निर्देशित किया गया। जिस पर यातायात थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि उनके पास अभी अतिरिक्त बल नहीं है। बल उपलब्ध कराने हेतु अधियाचना भेजी गई है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि उपलब्ध बल को ही रोटेशन मोड में तत्काल पार्किंग स्थलों पर प्रतिनियुक्त किया जाए।

जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि गैर पंजीकृत वाहनों को प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। इससे वाहनों की संख्या में कमी आएगी एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होगा। पंजीकृत वाहनों में कलरिंग की जाएगी एवं निर्धारित रूट के अनुरूप ही पंजीकृत वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

नगर आयुक्त संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि आटो एवं टोटो संघ के अध्यक्ष, सचिव के साथ एक बैठक आयोजित कर अन्य छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों का चयन करते हुए ऑटो एवं टोटो के परिचालन की व्यवस्था तैयार की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा थानाध्यक्ष यातायात थाना कटिहार को निर्देशित किया गया कि सभी महत्वपूर्ण रूप का चिन्हित कारण करते हुए सूची तैयार कर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराये। इस दौरान डीटीओ सुबीर रंजन, यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, अपर थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई