दिघलबैंक में 85.39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों के रुपए नकद बरामद

SHARE:

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

किशनगंज में सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार पुलिस के द्वारा करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में गुरुवार को दिघलबैंक पुलिस व एसएसबी द्वारा दिघलबैंक बाजार में बड़ी कार्रवाई की गई।

छापामारी में 85.39 ग्राम ब्राउन शुगर, 30,858 भारतीय रुपये, 1,52,755 नेपाली रुपये और 4 मोबाइल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. आलम (40 वर्ष) और मो.आदिल (20 वर्ष), दोनों दिघलबैंक बाजार निवासी के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में दिघलबैंक एसएसबी असिस्टेंट कमानडेंट मनोज कुमार, थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सहित एसएसबी व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई