एसडीएम ने गोरखनाथ मंदिर के कार्यों का किया निरीक्षण

SHARE:

सालमारी /कटिहार – अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई राजू कुमार ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में चल रहे पर्यटन विभाग के द्वारा विकास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

साथ ही पर्यटन विभाग के अभियंता को कहा कि हर हाल में 25 जून तक तालाब शिवगंगा का सौंदर्यकरण का कार्य समाप्त करें ।

ताकि आगामी सावन माह में शिवभक्तों को कोई परेशानी ना हो। साथ ही संवेदक को निर्देश दिया की डबल शिफ्ट में काम करें।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव पिंटू यादव, पर्यटन विभाग के अभियंता विशाल कुमार, मंदिर कमेटी के सदस्य सनी यादव,प्रदीप शर्मा, देवनारायण दुनिया,गणेश बोसक,श्यामनाथ यादव, पंचानंद यादव, चंदन यादव, निताई यादव आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!