समेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद

SHARE:

पोठिया पुलिस की कड़ी निगरानी में समेली में मनाई जा रही बकरीद

समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में त्याग व बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा बकरीद हर्ष व उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के छोहार पंचायत के कुसयारी गांव, डुमर पंचायत के डुमर एवं बकिया गांव, पश्चिमी चांदपुर पंचायत के सतबेहरी गांव, पोठिया पंचायत के पोठिया गांव सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी।

सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे नए कपड़ों में ईदगाह और मस्जिदों की ओर रवाना हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद घरों में बकरे की कुर्बानी दी गई तथा लोगों ने अपने मित्रों और शुभचिंतकों को घर आमंत्रित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

प्रखंड क्षेत्र के पोठिया ईदगाह, शब्दा ईदगाह, कुसयारी ईदगाह, डुमर ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों एवं ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। खासकर छोटे बच्चों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा की रही पुख्ता व्यवस्था बकरीद पर्व को लेकर पोठिया थाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।संवेदनशील एवं चिन्हित चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पर्व के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही तथा थाना परिसर से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह,अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, डोली कुमारी, एएसआई सूरज ठाकुर, श्री राम राय, शम्भू कुमार झा, रामविलास यादव सहित बिहार पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई