बकरीद पर्व पर मनसाही पुलिस प्रशासन की रही पैनी नजर

SHARE:

शांतिपूर्ण माहौल में ईद – उल- अजहा का त्योहार संपन्न

मनसाही/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न ईदगाह में ईद – उल- अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इससे पूर्व मुस्लिम भाई अपने स्थानीय मस्जिद एवं ईदगाह में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की एक दूसरे के गले मिले और आम लोगों को अमन चैन प्यार का पैगाम दिया।

तथा बकरा की कुर्बानी भी दिया। इस बकरीद का त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मनसाही पुलिस की पैनी नजर पूरे परिक्षेत्र में था। सभी ईदगाह में पुलिस के जवानों को लगाया गया था एवं मनसाही थानाध्यक्ष सभी ईदगाह का भ्रमण कर रहे थे। शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का त्यौहार संपन्न होने पर मनसाही पुलिस ने राहत की सांस ली।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!