सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

स्कूल के जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लोग होने लगे गोलबंद

कटिहार – सदर अंचल पदाधिकारी की ओर से 12.05.2026 तक अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर 22 लोगों को पीएम श्री विद्यायल के लिए चयनित एवं स्वीकृत भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने लिये जाने की नोटिस दी गयी थी। लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी अतिक्रमणकारी काबिज हैं।


ऐसे में वर्मा कालोनी स्थित पूर्व पार्षद राजेन्द्र वर्मा के आवासीय परिसर में सैकडों लोगों बैठक हुई। जिसमें आस पास के आधा दर्जन से अधिक गांव,महल्ले के प्रबुद्धजन शामिल हुए और पीएम श्री विद्यायल के लिए चयनित व स्वीकृति प्राप्त भूमि पर से अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर मंत्रणा हुई।

ग्रामीणों ने वर्मा कालोनी के पास खाता संख्या 192 की खेसरा संख्या 393, 394, 397,398, की रकवा 2.31.25 एकड सरकारी भूमि पर से अतिक्रमणकारियों को अंचल पदाधिकारी द्वारा 12. 05. 2026 तक अतिक्रमण हटाये जाने नहीं तो 13.05.2026 से सरकार द्वारा इस दिशा में अग्रतर कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी थी।

मियाद पूरी हो जाने के बाद भी इस दिशा में सरकारी शिथिलता व अतिक्रमणकारियों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा जमाने को लेकर छोटे छोटे मंदिर बनाये जाने की योजना से जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने का निर्णरय लिया है।

बैठक में पीएम श्री विद्यालय के लिए चयनिय व स्वीकृत उक्त भू खंड पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर नेतृत्व करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सबक सीखाने को लेकर जानलेवा हमले किये कराये जाने की आशंका व्यक्त की है।बैठक में ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से इस दिशा में सार्थक प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की गयी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई