कटिहार:पॉक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

बरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।

मामले को लेकर बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरारी थाना में दर्ज मामले के आरोपी की पहचान सिक्कट पंचायत अंतर्गत जन्मघुटू गांव निवासी हजरत अंसारी के पुत्र सरियत अंसारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों एवं विभिन्न मामलों के आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई