कोढ़ोबाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:


दिघलबैंक/मुरलीधर जी

बुधवार को कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सामेद टोला,लोहागड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर नशे के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी जान मोहम्मद, पिता अब्दुल सामेद, के घर से 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर, 62,900 रुपये भारतीय नगद,17,200 नेपाली रुपये, 11 कतरी रियाल तथा 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


पुलिस ने आरोपी जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद मोबाइल और नगदी से अंतरराष्ट्रीय तस्करी के तार जुड़े होने की आशंका है। पुलिस मामले की अग्रतर जांच कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई