बकरीद को लेकर कोढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

SHARE:

कोढा /कटिहार-आगामी ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने की। जबकि इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टु सुनील कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में बकरीद पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी लोग निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद आपसी प्रेम और त्याग का पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज सिंह, मुखिया जगत नारायण सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, धीरेन्द्र मेहता,नईमुद्दीन,सरपंच श्रवण शर्मा तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद काजिम समेत अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई