बरारी /कटिहार – जनता दल यूनाइटेड ने बरारी के युवा समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार अमर को पार्टी का नगर पंचायत बरारी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नगर अध्यक्ष की कमान मिलने पर अमरेन्द्र कुमार अमर ने पार्टी के शीर्ष और जिला नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। अमर ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों व सरकार के जनहितकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।
उनके इस मनोनयन पर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला महासचिव चन्द्रमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. बाबर और प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इसके साथ ही विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती,जय प्रकाश सिंह,संजय चौधरी, अजीत मंडल, टिप्पू कुंवर, प्रणय चौधरी, मनोरंजन पाल, पवन कुमार सिंह, कुंदन कुमार, सुभाष कुमार साह, राजेन्द्र मंडल और पंचायत अध्यक्ष ज्योतिष चन्द्र पासवान समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

























