धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा कुंवर सिंह का विजय उत्सव समारोह

SHARE:

बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के समिति का चुनाव जल्द – विकास सिंह

कटिहार – बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा कुंवर सिंह का विजय उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पदाधिकारीयों,क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम के महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह सहित दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया और उनको नमन किया।

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद विजय उत्सव समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। समारोह में दर्जनों वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदानों को याद कर उनके गाथा के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम समापन के बाद परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कार्यकाल पूरा होने के कारण अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव राममूर्ति सिंह एवं कोषाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने 3 साल के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।

उसके बाद अध्यक्ष विकास सिंह ने कमेटी भंग करने की घोषणा की और नई कमेटी गठन करने का परिषद के पदाधिकारी से अनुरोध किया। परिषद के मुख्य संरक्षक पंकज सिंह ने बताया कि क्योंकि 3 साल कमेटी का पूरा हो गया है। इसीलिए नई कमेटी का गठन आवश्यक है। श्री सिंह ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल दिन रविवार को 10:30 बजे बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में नई कमेटी का चुनाव होगा।

इस चुनाव में परिषद के इच्छुक व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। श्री सिंह ने बताया पहले सर्वसम्मति से एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। अगर सहमति नहीं बनी और दावेदार ज्यादा रहा तो चुनाव के माध्यम से नई कमेटी का गठन किया जाएगा।

बैठक में परिषद के संरक्षक पंकज सिंह ,अरविंद सिंह अधिवक्ता , सचिव राममूर्ति सिंह, कोषाध्यक्ष लालमोहन सिंह,नगर अध्यक्ष मौसम कुमार सिंह,शंभू सिंह महरोड, अभिमन्यु सिंह सुनील कुमार सिंह बौआ, जितेंद्र सिंह,राज किशोर सिंह,संजय सिंह,चंदन सिंह, बिप्लव सिंह, एसपी सिंह, प्रेम शंकर सिंह, दिग्विजय सिंह अधिवक्ता, अजीत सिंह,विजय सिंह, कुमार गौरव,भास्कर सिंह,विनय सिंह , पुतुल सिंह मनोज सिंह,कन्हैया सिंह ,राकेश सिंह सत्यम समदर्शी,विवेक सिंह राठौर , कुमार सिंह करण कुमार प्रकाश सिंह विक्कू सिंह,अर्जुन सिंह सहित सैकड़ो परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई