कटिहार:जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है–डीएम

SHARE:

जिले में 11439 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध

कटिहार – जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।गैस की किल्लत को लेकर मिडिया में आई खबर भ्रामक है।खपत के अनुसार जिले में उपभोक्ताओं को सामान्य ढंग से घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।

उन्होंने बताया है कि जिले में अलग- अलग कंपनियों के कुल 54 गैस वितरण एजेंसी कार्यरत है।जिसमें आज 11,439 घरेलू व 929 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है। बुद्धवार को 5677 बुकिंग के विरुद्ध 4100 सिलेंडर उपलब्ध करायी जा चुकी है। डीएम ने बताया कि 16 अप्रैल को 10,298 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकेगी।डीएम ने बताया कि गैस को लेकर उपभोक्ताओं को घबराने की कोई जरुरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस जमाखोरी व कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाये गये हैं।प्रखंडों के लिए गठित धावा दल,नोडल पदाधिकारी व अनुमंडल के स्तर से लगातार होटलों,गैस गोदामों सहित अन्य स्थानों में कालाबाजारी छापेमारी कर रही है।उन्होंने बताया कि इसको लेकर विभिन्न थानों में 05 प्राथमिकी भी की गई है।वहीं जिला कंट्रोल रूम से मिली 976 शिकायतों में 966 का निष्पादन कर दिया गया है।प्रेस वार्ता में अपर समाहर्ता डा.विनोद कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!