जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार का शानदार सीबीएसई 10 वीं परिणाम,प्रियांश कुमार झा बने टॉपर

SHARE:

कटिहार – जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार ने एक बार फिर सीबीएसई 10 वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय के मेधावी छात्र प्रियांश कुमार झा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं हर्ष आर्यन मिश्रा ने 96 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, शिवमंगल सिंह 95 फीसदी ,गौरव कुमार सिन्हा,अफ़ीफा तबस्सुम ,कल्पना कुमारी ने 94-94 प्रतिशत ,अंकित 93फीसद ,कुणाल 93फीसद ,हर्ष यादव 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भविष्य सूर्या ,कुणाल 92, जबकि दीक्षा झा ,अंकित कुमार,ने 92,- बबीता,शबाब अनवर 91 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के गौरव को और बढ़ाया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं ने नर्सरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से पूरी की है, जो संस्था की निरंतर गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है।
डॉ. सुमन ने विद्यालय के परिश्रमी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार भी देते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

साथ ही उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हैं। जिससे बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलती है।उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। आगे उन्हें आईआईटी , नीट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है और हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें और विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई