कटिहार – जिले के रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध के पास हुई गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बाबत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि विगत 13 अप्रैल की रात रोशना थानान्तर्गत गौरीपुर बांध के पास दो अज्ञात अपराधियों द्वारा राजेश कुमार यादव पिता- कारु यादव, साकिन- सुरापार, थाना- मनिहारी,जिला-कटिहार को गोली मारकर घायल कर दिया था।
पीड़ित के फर्द बयान पर रोशना थाना में प्राथमिक दर्ज की गई थी।एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड अनुसंधान एवं अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।
जांच टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधी नीतीश कुमार (19),पिता-किशन यादव गौरीपुर,थाना रोशना जिला कटिहार को एक देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।




























