बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से भरेगी हुंकार,सीमांचल में बड़ा आंदोलन करने का लिया गया निर्णय

SHARE:

किशनगंज में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

संवाददाता: राहुल कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से सीमावर्ती किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा आंदोलन करने वाली है। मालूम हो कि किशनगंज के पारसनाथ भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है ।सोमवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आंदोलन करने का भी निर्णय संगठन के द्वारा लिया गया ।

आयोजित बैठक में राज्य के 36 जिलों के लगभग 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है ।बीते तीन दिनों से संगठन के नेता आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श में जुटे हुए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मौर्या ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से इस क्षेत्र में जनसंख्या असंतुलन का खतरा मंडरा रहा है और जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है ।

उन्होंने कहा कि 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ चलो चिकन नेक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से 50 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हुए थे ।

और अब एक बार फिर से संगठन यहां पर बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने वाली है।उन्होंने कहा कि छात्र हित से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी आवाज बुलंद करती रही है और हमारी मांग रहेगी कि जो भी बांग्लादेशी घुसपैठी है उन्हें यहां से निकाल कर उनके देश भेजा जाए ।बैठक को सफल बनाने में जिला संयोजक दीपक चौहान, अमित मंडल,एंजेल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे दिखे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई