मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन,दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

एसपी कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित

कटिहार – पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी शिखर चौधरी ने की।

गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, परि. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष,ओपीध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे ।

बैठक के दौरान कांडों के निष्पादन,अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी, सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच, तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिया गया।

साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधितकांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस, ई-आफिस एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा जिला में सुरक्षा-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई