नारी शक्ति का सशक्त संकल्प,नए भारत का मजबूत आधार- निशा सिंह

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला अतिथि गृह में प्राणपुर की विधायक सह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह ने प्रेस वार्ता की । आयोजित प्रेस वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के संदर्भ में मीडिया बंधुओं से सार्थक संवाद किया और कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम केवल आरक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि नारी सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और प्रगति के हर द्वार सुलभ हों।


प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, जो विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई