अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट
अररिया जिले के फारबिसगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित “सोनू आधार पैन सेंटर” का भंडाफोड़ किया गया है, जो लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में लिप्त था।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सेंटर के माध्यम से लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए छापेमारी के दौरान मौके से मुख्य आरोपी मोहम्मद मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया।गौरतलब हो कि सीमांचल में लगातार पुलिस के द्वारा आधार कार्ड के फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ किया जा रहा है ।
इससे पहले किशनगंज पुलिस ने जिले से दो एवं खगड़िया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था ।वही अब फारबिसगंज से हुई गिरफ्तारी के बाद बड़े नेटवर्क का खुलसा होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम और आधार कार्ड से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की गई है ।उन्होंने कहा कि जिनके आधार कार्ड बने है या फिर अपडेट हुए है सभी से पूछताछ की जाएगी और इसे लेकर SIT का भी गठन किया गया है।





























