कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मालीगांव गुवाहाटी के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, पार्किंग स्टैंड तथा समग्र स्टेशन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रभात रंजन सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय से प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सह प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तम प्रकाश भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।





























