गैस किल्लत और महंगाई पर फूटा गुस्सा,शहीद चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

SHARE:

कटिहार – रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और लगातार हो रही किल्लत के खिलाफ मंगलवार को कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में शहीद चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश के पेट्रोलियम मंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं गैस की किल्लत ने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कभी नोटबंदी, कभी ऑक्सीजन और अब एलपीजी सिलेंडर के लिए जनता को लाइन में खड़ा कर परेशान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिला प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि आम जनता की है। मौके पर तौकीर आलम,दिलीप विश्वास, अमन कुमार, अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव, सउद मुखिया,संजय सिंह, डॉ०विपीन,अवधेश मंडल, बनवारी यादव,प्रदीप पासवान, संजय कुमार सिंह, मुस्ताक आजम,अल्तमश दीवान, श्रुतिकांत कश्यप, निरंजन पोद्दार, मेजर जमाल, एडवोकेट हसन, निक्कू सिंह, मोहम्मद असलम,मोहम्मद जहांगीर आलम, ताहिर आलम, अरुण यादव,चंदन यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई