ईरान के सर्वोच्च्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

SHARE:

इजरायली-अमेरिकी हमलों में ईरान के सर्वोच्च्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. खामेनेई ने 36 सालों तक ईरान की सत्ता संभाली। खामेनेई के साथ साथ उनके बेटी दामाद,बहु और पोती के मौत की भी खबर है।खामेनेई की मौत के बाद अमरीकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके। ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है।

ट्रंप ने आगे लिखा कि हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे इम्युनिटी चाहते हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, ‘अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!” उम्मीद है कि IRGC और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्त के साथ मिल जाएंगे और देश को उस महानता पर वापस लाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे जिसका वह हकदार है।

ट्रंप ने लिखा कि यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जानी चाहिए क्योंकि न सिर्फ खामेनेई की मौत हुई है बल्कि देश सिर्फ एक दिन में पूरी तरह बर्बाद हो गया है और यहां तक कि पूरी तरह खत्म हो गया है। भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ़्ते बिना रुके जारी रहेगी, या जब तक मिडिल ईस्ट और असल में पूरी दुनिया में शांति के हमारे मकसद को पाने के लिए ज़रूरी होगा।इधर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने हमला तेज कर दिया है ।ईरान के द्वारा दुबई, इजराइल,कुवैत में लगातार हमला किया जा रहा है ।वही इराक में भी अमरीकी दूतावास पर हमला किया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई