मनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पावर हाउस मनसाही के सामने स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में एक पुराना फूस के घर में 290 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद की हैं। इसकी जानकारी देते हुए मनसाही थाना के अपर थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने बताया कि सूचना मिली कि पावर हाउस मनसाही के सामने बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में एक फूस के घर में कोरेक्स कफ सिरप की तस्करी की जा रही हैं और लोग पीकर हो हंगामा करते हैं, लगातार इसकी सूचना मिल रही थी।
उक्त सूचना के सत्यापन हेतु मैं स्वयं अपनी टीम के साथ पावर हाउस के सामने बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे फूस के घर को चारों ओर से नाकाबंदी किया और घर की तलाशी लेना शुरू कर दिए इस पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव कुमार यादव (26)पिता श्याम लाल यादव साकिन कजरा बसंतपुर वार्ड नंबर दो फुलहरा पंचायत थाना मनसाही बताया साथ ही विधिवत तलाशी लेने पर 290 बोतल कोडिंग कफ सिरप भी बरामद किया। तस्कर को गिरफ्तार कर मनसाही थाना लाया गया मामला दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में मेडिकल जांच कर जेल भेज दिया गया ।


























