बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई अंतर्गत राशचौक के समीप स्थित नसीम शॉपिंग काम्प्लेक्स के मालिक मोहम्मद नसीम की याचीका पर संज्ञान लेते हुए सीजीएम प्रथम न्यायालय कटिहार ने आरोपी अब्दुल मजीद पिता अयूब अली साकिन खेकीटोला-माहीनगर थाना क्षेत्र आबादपुर के विरुद्ध कूर्की जब्ती का आदेश जारी किया है।
न्यायालय के आदेश की तामिला करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई अजय कुमार की अगुवाई में कचना थाना पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की जब्ती कर ली है। इस संबंध में एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि चेक बाउंस के मामले में कटिहार स्थित सीजीएम प्रथम न्यायालय के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई है।
नोटिस और वारंट के बावजूद न्यायालय में पेश न होने पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। वहीं इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद नसीम ने बताया कि आरोपी अब्दुल मजीद ने 350000 रूपये के चेक उन्हें सौंपा था जो बॉउंस हो गया है। पीड़ित ने बताया कि यह मामला अब से पांच वर्ष पूर्व का है। विवश होकर उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई है। न्यायालय ने आरोपी को कई बार पेश होने के लिए समन और वारंट जारी किए, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा है।


























