कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय पिछला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 उत्साह उमंग और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जिज्ञासा और तर्कसंगत सोच का विकास करना था।

कार्यक्रम का सुसंगठित एवं प्रभावशाली मंच संचालन विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कुमारी और उम्मे खैर फातिमा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। इस अवसर पर भाषण, विज्ञान क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय की स्वयं सेविका अनीता,सुषमा और मानसी का विशेष योगदान रहा। उनकी सक्रियता और समर्पण से आयोजन के सभी चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हुए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक एवं आयोजन संयोजक अनुभव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य संरक्षिका प्रधानाध्यापिका कंचन कामिनी तथा संरक्षक शाह फरीद आलम के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं बल्कि प्रयोग और सतत अभ्यास का विषय है और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। विद्यालय परिसर जय विज्ञान के नारों से गूंज उठा और विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक चेतना की नई ऊर्जा का संचार हुआ।




























