गुरुवार को किशनगंज स्थित डा कलाम कृषि महा विद्यालय के प्रांगण में 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ।प्रशिक्षण शिविर का
आयोजन “मेरा युवा भारत” खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है।जिसमें किशनगंज पूर्णिया अररिया के पचास से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है।युवा स्वयंसेवकों को मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों ,योजनाओं,कार्यों , उद्देश्यों, राष्ट्र पुनर्निर्माण की जानकारी इस दौरान दी जाएगी ।

इस कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन सुशांत गोप उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक सत्यम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं वन्देमातरम् गीत के साथ किया।
मालूम हो कि प्रशिक्षण वर्ग में समाज, देश एवं आधुनिक भारत के विषय पर युवाओ को प्रशिक्षित किया जाएगा
सुशांत गोप ने उद्बोधन में कहा की समाज की कुरीतियों को समाप्त करने युवा स्वयं सेवको के द्वारा जागरूकता अभियान से समाज को सचेत करने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे लाखों युवा लाभान्वित हुए है।


























