सागर चंद्रा/ किशनगंज
घर में साफ सफाई करने के दौरान एटीएम कार्ड चोरी कर 52 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। शहर के रूईधासा वार्ड नंबर 24 निवासी पीड़ित
रतन कुमार बनर्जी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पीड़ित ने घर में साफ सफाई करने वाले व्यक्ति पर एटीएम कार्ड चोरी करने की आशंका जताई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने अबतक उनके खाते से 52 हजार रुपये की निकासी कर ली है।





















