ठाकुरगंज में भव्य रथ यात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा नगर

SHARE:

संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा

ठाकुरगंज नगर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिमाओं को सजे-धजे रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।


रथ यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरि बोल’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।


इस अवसर पर ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और रथ की रस्सी खींचकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में भाईचारे, आस्था और एकता का संदेश देता है।


रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!